कामाख्यागुड़ी: कोचबिहार जिले के तुफानगंज-२ नंबर ब्लॉक के नाजिरान देउतिखाता इलाके में डंपर की टक्कर से बीएसएफ के एक सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बंकिमचंद्र दास (६०) है। वह कुमारग्राम ब्लॉक के भोल्का-बारविशा २ नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व शालबाड़ी इलाके के निवासी थे। उनकी मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई है।
बताया गया है कि गुरुवार दोपहर करीब ३१ नंबर सी राष्ट्रीय राजमार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंकिमचंद्र दास बारविशा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नाजिरान देउतिखाता इलाके में एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाकर कामाख्यागुड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
गुरुवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा जाएगा। इधर कामाख्यागुड़ी फाड़ी की पुलिस ने जोराई कैंप पुलिस की मदद से दुर्घटना में शामिल डंपर को जब्त कर लिया है।
बंकिमचंद्र दास बीएसएफ में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत थे और उन्होंने इसी वर्ष फरवरी महीने में सेवानिवृत्ति ली थी।









