धादिङ बस हादसा: १७ लोगों की मौत, २८ घायल

nepal-bus-plunge-death-toll-rises-to-18-in-trishuli-river-crash,-rescue-ops-underway

धादिङ: नेपाल के धादिङ ज़िले में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम १७ लोगों की मौत हो गई है, जबकि २८ लोग घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, पोखरा से काठमांडू जा रही ग १ ख १४२१ नंबर की बस सोमवार तड़के सुबह लगभग १:३० बजे बेनिघाट रोराङ गाउँपालिका-५ स्थित पृथ्वी लोकमार्ग से फिसलकर त्रिशूली नदी में गिर गई।
सशस्त्र पुलिस बल के प्रवक्ता विष्णुप्रसाद भट्ट ने बताया कि अब तक १७ शव बरामद किए जा चुके हैं। घायलों को निकालकर विभिन्न अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक बस में कुल ४५ यात्री सवार थे। इनमें से ४३ यात्री पोखरा से और दो यात्री मुग्लिन से बस में चढ़े थे।
मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।


अधिकारियों के अनुसार राहत और बचाव कार्य के लिए सशस्त्र पुलिस बल की आपदा प्रबंधन टीम और गोताखोरों को तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है।

About Author

Advertisement