नई दिल्ली: पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री. ‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
भारत सरकार ने २०२६ के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र समेत ५ लोगों को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. वहीं १३ लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा. साथ ही क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत ११३ लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जाएगा। गृह मंत्रालय ने वर्ष २०२६ के लिए १३१ पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें ५ पद्म विभूषण, १३ पद्म भूषण और ११३ पद्मश्री शामिल हैं।
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन और अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा।
एड गुरु’ के रूप में विख्यात पीयूष पांडे, झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन और भाजपा नेता वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला।
पार्श्व गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
मशहूर टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।
क्रिकेटर रोहित शर्मा और हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया।
जेएनयू के पूर्व कुलपति एम जगदीश कुमार और प्रसार भारती के पूर्व सीईओ शशि शेखर वेम्पति को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
इस बार १३१ लोगों को दिया जाएगा पद्म पुरस्कार:
वर्ष २०२६ के लिए, राष्ट्रपति ने १३१ पद्म पुरस्कारों के प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इस सूची में ५ पद्म विभूषण, १३ पद्म भूषण और ११३ पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में १९ महिलाएं हैं और सूची में विदेशी-एनआरआई-पीआईओ- ओसीआई श्रेणी के ६ व्यक्ति और १६ मरणोपरांत पुरस्कार प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं।
ये पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा औपचारिक समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जो आमतौर पर प्रत्येक वर्ष मार्च-अप्रैल के आसपास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए जाते हैं। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक हैं, जो तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। ये पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों/गतिविधियों में दिए जाते हैं, जैसे – कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि।
‘पद्म विभूषण’ असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, ‘पद्म भूषण’ उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए और ‘पद्म श्री’ किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।









