दिल्ली में बम अलर्ट: मेट्रो और लाल किला पर सुरक्षा कड़ी

Delhi-Police-Alert-Red-fort--2_1754202270104_1754202291192

नई दिल्ली: ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने के बाद दिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशनों और प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली सचिवालय, विधानसभा, लाल किला और दो स्कूलों सहित कई संस्थानों को धमकी वाले ईमेल मिले, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक जांच के बाद फर्जी घोषित किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर टीमें उन आईपी एड्रेस की पहचान कर रही हैं, जिनसे धमकी भरे ईमेल भेजे गए। आरोपियों ने पुलिस जांच को भ्रमित करने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल किया।
धमकी भरे ईमेल में कहा गया था कि “दिल्ली खालिस्तान बन जाएगी” और अगले तीन दिनों में आर्मी स्कूल, लाल किला और मेट्रो स्टेशनों में बम विस्फोट होंगे।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया। सभी मेट्रो स्टेशनों और संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए। लाल किला, सचिवालय और विधानसभा परिसर में बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते भी तैनात हैं।
सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली मेट्रो और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठकें आयोजित की गई हैं।

About Author

Advertisement