सिलगढी: विधानसभा में राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और तृणमूल नेता व उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा के बीच हुई तीखी नोकझोंक को लेकर दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता-समर्थकों ने शुभेंदु अधिकारी का पुतला दहन किया। शुक्रवार शाम दिनहाटा शहर के पाँचमाथा मोड़ पर पुतला दहन के साथ-साथ पार्टी की ओर से जुलूस निकालकर विरोध और धिक्कार जताया गया।
इस कार्यक्रम से पहले शहर के सुभाष भवन से एक धिक्कार जुलूस निकाला गया, जो शहर का परिक्रमा करता हुआ आगे बढ़ा। इस अवसर पर युवा तृणमूल के शहर ब्लॉक अध्यक्ष पार्थ साहा, तृणमूल के पुटिमारी एक क्षेत्र अध्यक्ष सुभाष बर्मन, बड़शाकदल ग्राम पंचायत के उपप्रधान भवन बर्मन सहित अन्य नेता-कर्मकर्ता उपस्थित थे।










