दार्जिलिंग: लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डूआर्स क्षेत्र के लोगों की ओर से, विशेष रूप से आदिवासी संथाल समुदाय की तरफ से भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की।
सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रपति का इस क्षेत्र का दौरा यहाँ के लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करता है। उन्होंने उल्लेख किया कि राष्ट्रपति स्वयं ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर स्थानीय निवासियों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनकी बातें सुनना अत्यंत प्रेरणादायक है।
उनके अनुसार राष्ट्रपति की इस आत्मीय उपस्थिति ने दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डूआर्स क्षेत्र के लोगों को और अधिक उत्साहित किया है तथा देश की उन्नति और समृद्धि के लिए बड़ा योगदान देने की प्रेरणा प्रदान की है।
सांसद ने राष्ट्रपति के प्रति पुनः धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस दौरे से क्षेत्र के लोगों में नया उत्साह और आत्मविश्वास पैदा हुआ है।








