दलंचा नदी से मिले बंदूक के कारतूस

IMG-20250401-WA0229

उत्तर दिनाजपुर: अब नदी से बंदूक के कारतूस निकल रहे हैं। मंगलवार सुबह उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाने के खबरगांव इलाके में नदी से कारतूस मिलने से सनसनी फ़ैल गई। 
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र के कुछ बच्चे आज सुबह खबरगांव क्षेत्र में दलंचा नदी में नहाने गए थे। नदी में नहाते समय उनको  कारतूस मिले।
स्थानीय निवासियों ने बच्चों को उन कारतूसों से खेलते देखा।
जैसे ही यह खबर फैली, इलाके में सनसनी फैल गई।


लोगों का मानना है कि किसी ने इन कारतूसों को नदी में फेंक दिया होगा।
हालाँकि, यह पता नहीं चल पाया है कि कारतूसों को किसने और क्यों फेंका है।

About Author

Advertisement