तीस्ता ब्रिज पर गायों से भरे ट्रक और सब्जियों से भरे पिकअप के बीच टक्कर में तीन हुए घायल

IMG-20250327-WA0208

जलपाईगुड़ी: सिलीगुड़ी होते हुए असम जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दुर्घटना हो गई। जलपाईगुड़ी के तीस्ता ब्रिज पर गायों से भरे ट्रक और सब्जियों से भरे पिकअप भ्यन् के बीच सुबह सात बजे टक्कर हो गई। इस दुर्घटना से भारी यातायात जाम लग गया और यात्रियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि सब्जी से लदा एक वाहन मैनागुड़ी की ओर से आ रहा था और गायों से लदा एक वाहन विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहा था, जिससे दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह दुर्घटना तीस्ता ब्रिज के बीच घटी और इसमें तीन लोग घायल हो गए।। इस दुर्घटना के कारण जलपाईगुड़ी में मैनागुड़ी से गोशोला चौराहे तक यातायात जाम हो गया और आम लोगों समस्याओं का सामना करना पड़ा।

About Author

Advertisement