डब्ल्यूपीएल २०२६ का ऐलान, ९ जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट

IMG-20251127-WA0092

नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) २०२६ का पूरा कार्यक्रम गुरुवार को जारी किया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत ९ जनवरी को नवी मुंबई से होगी और फाइनल मुकाबला ५ फरवरी को वडोदरा में खेला जाएगा।
डब्ल्यूपीएल के चेयरपर्सन जयेश जॉर्ज ने बताया कि इस सीज़न में भी लीग ‘कारवां मॉडल’ में खेली जाएगी। पहले हाफ के मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में जबकि बाकी मैच और फाइनल वडोदरा में आयोजित होंगे।
जॉर्ज के मुताबिक मेगा ऑक्शन की अवधि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। चौथे डब्ल्यूपीएल फाइनल की तारीख पुरुष टी२० वर्ल्ड कप (भारत–श्रीलंका) के शुरुआती मैच से दो दिन पहले तय की गई है।
दो बार की चैम्पियन मुंबई इंडियन्स डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर टूर्नामेंट में उतरेगी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) भी एक बार डब्ल्यूपीएल का खिताब जीत चुकी है।

About Author

Advertisement