कोलकाता: शनिवार को ब्रिगेड परेड मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली शुरू होने से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस मामले में ९ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात ४ और रविवार सुबह ५ लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, “झड़प से जुड़े अब तक ९ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कानूनी कार्रवाई जारी है।”
झड़प प्रधानमंत्री की रैली शुरू होने से लगभग आधा घंटे पहले हुई, जब भाजपा समर्थक जनसभा में शामिल होने ब्रिगेड परेड मैदान की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान गिरीश पार्क इलाके में पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा के आवास पर पत्थर फेंके गए। हिंसा रैली स्थल से लगभग ५ किलोमीटर दूर हुई।









