जुलाई में भारतीय टीम टी२० सीरीज़ खेलने जिम्बाब्वे जाएगी

IMG-20260402-WA0057

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। भारतीय टीम जुलाई २०२६ में जिम्बाब्वे दौरे पर ३ टी२० इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेलेगी। इस सीरीज़ को लेकर भारतीय प्रशंसकों में खास उत्साह है, क्योंकि जिम्बाब्वे जाने वाली टीम में १५ वर्षीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
सीरीज़ के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। पहला टी२० मैच २३ जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में होगा। इसके बाद बाकी दो मैच २५ और २६ जुलाई को उसी मैदान पर खेले जाएंगे।
भारतीय टीम आखिरी बार २०२४ में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी, जहां दोनों टीमों के बीच ५ टी२० इंटरनेशनल मैचों की सीरीज़ खेली गई थी। इस बार जिम्बाब्वे जाने वाली टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
टी२० वर्ल्ड कप २०२८ और ओलंपिक २०२८ की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए टीम संयोजन पर काम किया जाएगा। इसके साथ ही बेंच स्ट्रेंथ को परखने का भी अच्छा मौका मिलेगा। इसी वजह से जिम्बाब्वे दौरे पर जूनियर क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल किया जा सकता है।
सूर्यवंशी पिछले महीने 15 साल के हुए हैं और अब आईसीसी के नियमों के अनुसार भारतीय टीम के लिए खेलने के पात्र हो गए हैं।

About Author

Advertisement