जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी के बहादुर ग्राम पंचायत के बनिज्येर हाट इलाके में एक वृद्धा का सिर कटा शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सामिजा खातून के रूप में हुई है।
परिवार सूत्रों के अनुसार, वृद्धा सुबह तड़के घर से निकली थीं। बाद में सुबह घर के पीछे उनका शव पड़ा हुआ देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक दल पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रूप से यह हत्या का मामला माना जा रहा है और प्रशासन ने इस संबंध में विस्तृत जांच शुरू कर दी है।









