जर्मनी में कर्मचारियों की हड़ताल

IMG-20250311-WA0149

१३ हवाई अड्डों पर ३४०० उड़ानें रद्द

नई दिल्ली: जर्मनी के सभी हवाईअड्डे के कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल की वजह से सोमवार को देशभर में हवाई यात्रा ठप हो गई है।
हड़ताल के परिणामस्वरूप, देश भर के १३ प्रमुख हवाई अड्डों पर ३,४०० उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख जैसे प्रमुख हवाई अड्डे भी शामिल थे। इससे ५ लाख से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं।
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर वेर्डी यूनियन ने हड़ताल बुलाई थी, जिसके देश में २५ लाख सरकारी कर्मचारी हैं। यह हड़ताल जर्मन समयानुसार सोमवार को शुरू होनी थी, लेकिन इसे निर्धारित समय से एक दिन पहले रविवार को शुरू किया गया।
हड़ताल में सार्वजनिक विभाग के कर्मचारी, ग्राउंड स्टाफ और सुरक्षा गार्ड शामिल हैं। इसने अधिकांश जर्मन हवाई अड्डों को बंद कर दिया।

About Author

Advertisement