जम्मू: नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी ड्रोन

69a3d6cfb0799-poonch-loc-pakistani-drone-01035414-16x9

जम्मू: एक तरफ जहां खाड़ी में युद्ध का माहौल बना हुआ है और अमेरिका तथा इजराइल ने ईरान पर हमले किए हैं, वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार तड़के ड्रोन भेजा। पाकिस्तानी ड्रोन ने जब नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार की और भारतीय सीमा में घुसा, तो भारतीय सेना ने उस पर गोलीबारी की।
अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन ने डिगवार क्षेत्र में कुछ देर मंडराने के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लौट गया। यह घटना पिछले तीन दिनों में दूसरी बार हुई, जब सीमा पार से ड्रोन की गतिविधि देखी गई और भारतीय सैनिकों ने गोलीबारी की। अधिकारियों के अनुसार, अग्रिम चौकी पर तैनात सैनिकों ने सुबह करीब छह बजकर १० मिनट पर दुश्मन के ड्रोन को देखा और उसे गिराने के लिए १२ से अधिक गोलियां चलाईं। हालांकि, ड्रोन गोलीबारी से बच निकला और तुरंत वापस लौट गया।
अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन से कोई हथियार या नशीले पदार्थ की तस्करी न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी क्षेत्र में २७ फरवरी को भी भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की थी।

About Author

Advertisement