जनमुखी, व्यवहारिक और प्रगतिशील बजट: संजय बुधिया

IMG-20260202-WA0083

कोलकाता: पैटन ग्रुप के एमडी संजय बुधिया ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य द्वारा प्रस्तुत राज्य बजट ने समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को एक साथ संबोधित करने के लिए बहुस्तरीय रणनीतियों को सफलतापूर्वक अपनाया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को इस जनमुखी, व्यवहारिक और प्रगतिशील बजट को पेश करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
संजय बुधिया ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेख किया कि यह बजट महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास और रोजगार सृजन पर निरंतर जोर देता है। लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मासिक ५०० रुपये की वृद्धि, पैरा शिक्षकों, आशा कर्मियों और सिविक वॉलंटियर्स के भत्तों में बढ़ोतरी तथा गिग वर्कर्स को स्वास्थ्य साथी योजना के अंतर्गत शामिल करना, ये सभी कदम अत्यंत सराहनीय हैं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि पांच नए एमएसई औद्योगिक पार्कों की स्थापना का प्रस्ताव रोजगार सृजन और संतुलित आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। उनके अनुसार, आत्मविश्वासी, निरंतर और विश्वसनीय यह अंतरिम बजट राज्य के विकास एजेंडे को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करता है और राज्य तथा राज्यवासियों की विकास संभावनाओं को और गति देगा।

About Author

Advertisement