ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की धमकी पर बोलीं यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष; ‘तैयार है यूरोप’

IMG-20260121-WA0106

नई दिल्ली: ग्रीनलैंड पर ट्रंप की टैरिफ़ की धमकी को लेकर यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि ‘ज़रूरत पड़ी तो यूरोप तैयार है।’
दावोस में हो रहे वर्ल्ड इकोनॉमिक फ़ोरम में उन्होंने कहा कि ‘अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में ऐसा बदलाव आया है जो सिर्फ़ बड़ा नहीं, बल्कि स्थायी है।’
उन्होंने कहा, “अब हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जो खुली ताक़त से तय होती है।”
वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप के लिए अपनी स्वतंत्रता की दिशा में प्रयास तेज़ करना ज़रूरी है और उसे ताक़त के नए साधन हासिल करने होंगे।
डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को हासिल करने की कोशिश को लेकर बढ़ते तनाव का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘सुरक्षा कारणों के बहाने अतिरिक्त टैरिफ़ की धमकी देना पूरी तरह ग़लत’ है।
उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से टैरिफ़ की धमकी के जवाब पर चर्चा के लिए यूरोप के नेता गुरुवार को मिलने जा रहे हैं।
वॉन डर लेयेन ने कहा, “यूरोप संवाद और समाधान को तरजीह देता है, लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी तो हम एकजुटता, तात्कालिकता और दृढ़ता के साथ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”
अमेरिकी राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं से मिलने दावोस जा रहे हैं, लेकिन एयर फ़ोर्स वन में आई “मामूली इलेक्ट्रिकल समस्या” के कारण विमान को वापस लौटना पड़ा, जिससे उनकी यात्रा में देरी हुई।
डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर आठ यूरोपीय देश ग्रीनलैंड पर उनके प्रस्तावित कब्जे का विरोध करते हैं, तो १ फ़रवरी से १० प्रतिशत टैरिफ़ लगाया जाएगा. इस पूरे घटनाक्रम का यह संक्षिप्त ब्योरा है।

About Author

Advertisement