गावलजोटे में बूथस्तरीय बैठक आयोजित, टीएमसी के खिलाफ जनआक्रोश व्यक्त

FB_IMG_1771954940789

नक्सलबाड़ी: माटीगाड़ा–नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाथरघाटा मंडल के गावलजोटे स्थित बूथ संख्या १८९ और १९२ के ग्रामीणों के साथ दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजु विष्ट ने बैठक एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। सांसद ने कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के शासनकाल में क्षेत्र को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। व्यापक भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद तथा भूमाफिया, बालू माफिया सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को संरक्षण दिए जाने से विकास प्रक्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राज्य में एक स्वच्छ, ईमानदार और जवाबदेह सरकार की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। उनका कहना था कि सीमांत क्षेत्र संसाधनों की कमी के कारण पिछड़ें नहीं, इसके लिए आने वाले समय में सशक्त राजनीतिक परिवर्तन आवश्यक है।
इस अवसर पर पाथरघाटा मंडल के अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

About Author

Advertisement