गणतंत्र दिवस पर ममता बनर्जी ने संविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सामूहिक सतर्कता का आह्वान किया

Screenshot_20260126_222240_Instagram

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व जैसे संविधानिक मूल्यों के प्रति नयी प्रतिबद्धता का आह्वान किया। उन्होंने गणतंत्र की रक्षा के लिए सामूहिक सतर्कता को अनिवार्य बताया।
‘एक्स’ पर साझा संदेश में मुख्यमंत्री ने नागरिकों से संविधान में निहित मूलभूत सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा दोहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण समाज में बहुलता, समावेशिता, विविधता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।
बनर्जी ने लिखा, “स्वतंत्रता की कीमत निरंतर सतर्कता है। आज हमारा गणतंत्र और हमारा संविधान हम सभी से सामूहिक सतर्कता की अपेक्षा करते हैं।”
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा देश के सशस्त्र बलों और आम नागरिकों को सलाम किया।

About Author

Advertisement