खड़गपुर: पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान खड़गपुर में तृणमूल कांग्रेस प्रशासन द्वारा दर्ज एक मामले में जमानत लेने के लिए खड़गपुर महकुमा अदालत में उपस्थित आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायिका अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यहां कोई झूठ बोलने की जगह नहीं है, अंत में जनता ही फैसला करेगी और उन्हें सत्ता से हटाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नए बंगाल में नए दिन की शुरुआत के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह तैयार है।
विधायिका पाल ने जनता के अधिकारों की रक्षा और पारदर्शी प्रशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भाजपा का संघर्ष जारी रहने का जिक्र किया। विधायिका ने यह भी कहा कि बंगाल के विकास, रोजगार सृजन और सुरक्षा के लिए इस बार बदलाव आवश्यक है।








