कोशी-पाथीभरा इंडो-नेपाल टी-२० का खिताब पर भद्रपुर का कब्जा

IMG-20260212-WA0100

झापा(नेपाल): झापा के भद्रपुर में पहली बार आयोजित कोशी–पाथीभरा इंडो–नेपाल टी–२० चैंपियनशिप का खिताब मेज़बान भद्रपुर क्रिकेट क्लब ने अपने नाम किया। गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत के राइनोल्याण्ड क्रिकेट क्लब, असम को ४ विकेट से हराकर भद्रपुर ने ट्रॉफी जीती।
खिताब के साथ भद्रपुर को ५ लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जबकि उपविजेता असम को ३ लाख रुपये प्रदान किए गए।
मेची बहुमुखी कैंपस के मैदान में खेले गए मैच में टॉस जीतकर भद्रपुर ने पहले गेंदबाज़ी चुनी। बल्लेबाज़ी करने उतरी असम की टीम १७.३ ओवर में ८९ रन पर सिमट गई। रोहित सेन ने २४ रन बनाए, जबकि कप्तान निबिर डेेका ने १५ और मोहम्मद हबीबुल्लाह ने १२ रन जोड़े। भद्रपुर की ओर से भुवन कार्की और विपिन कुमार महतो ने ३–३ विकेट लिए।
९० रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भद्रपुर की शुरुआत भी खराब रही और ३० रन पर ५ विकेट गिर गए। इसके बाद भुवन कार्की और मोहम्मद आदिल आलम ने पारी संभाली। आदिल ने सर्वाधिक ३९ रन बनाए। अंत में कार्की और श्रवण यादव ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।
भुवन कार्की को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार गोकुल शर्मा को मिला।

About Author

Advertisement