कोलकाता: राजस्थान की १८६८ में स्थापित प्रतिष्ठित आभूषण कंपनी जेकेजे ज्वेलर्स ने कोलकाता में ‘संदूक’ नामक एक विशेष आभूषण प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया। जयपुर की शाही आभूषण परंपरा से प्रेरित इस प्रदर्शनी का कोलकाता के ताज बंगाल होटल में १६ से १८ आयोजन किया गया। इसमें ब्रांड का नवीनतम २०२६ ‘भव्य कलेक्शन’ चुनिंदा ग्राहकों और संग्रहकर्ताओं के लिए प्रदर्शित किया गया।
सत्यनारायण मोसुन समूह के अंतर्गत आठ पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को आगे बढ़ाते हुए, जेकेजे ज्वेलर्स पोल्की और हेरिटेज आभूषणों में अपनी विशिष्ट कारीगरी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है। कंपनी के सभी आभूषण पूर्ण रूप से इन-हाउस निर्मित होते हैं। ‘संदूक’ प्रदर्शनी में प्रस्तुत प्रत्येक आभूषण अद्वितीय है, जिसे केवल एक बार ही तैयार किया गया है।
प्रदर्शनी के अवसर पर जेकेजे ज्वेलर्स के निदेशक जतिन मोसुन ने कहा कि कोलकाता सदैव उत्कृष्ट कारीगरी का सम्मान करता आया है। ‘संदूक’ के माध्यम से जयपुर की शाही कला को कोलकाता के ग्राहकों तक सीधे लाया गया है।
जेकेजे ज्वेलर्स के निदेशक राहुल मोसुन ने कहा कि जयपुर के प्रत्येक आभूषण में परंपरा, धैर्य और सूक्ष्म कारीगरी की झलक होती है। ‘संदूक’ केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय शाही विरासत का पुनर्जीवन है।
वहीं, बिज़नेस डेवलपमेंट मैनेजर अनुराग राय ने बताया कि कंपनी की १०० प्रतिशत बायबैक गारंटी ग्राहकों के प्रति आजीवन विश्वास को दर्शाती है। प्रदर्शनी के दौरान ग्राहकों को सोने और चांदी के सिक्के जीतने का विशेष अवसर भी प्रदान किया गया।
जयपुर में चार फ्लैगशिप शोरूम और कोलकाता के बड़ा बाजार स्थित मुख्य कार्यालय के साथ, जेकेजे ज्वेलर्स पूर्वी भारत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। प्रदर्शनी के पहले दिन ही कोलकाता के ग्राहकों में भारी उत्साह देखने को मिला।









