कैलाली जिला जेल में झड़प, एक की मृत्यु, ४७ लोग घायल

IMG-20250809-WA0090

धनगढ़ी: कैलाली जिला जेल में एकबार फिर झड़प हुई है। झड़प में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और ४७ लोग घायल हुए हैं। घटना में धनगढी–४ के भरत चौधरी की मृत्यु होने की जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के प्रवक्ता ने जानकारी दी है। शुक्रवार की रात ११ बजे के समय में झड़प हुई थी। झड़प के क्रम में गभीर रुप से घायल चौधरी को इलाज के लिए सेती प्रादेशिक अस्पताल पहुँचाया गया था। वही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक ४० वर्षीय चौधरी लागु औषधि के मुद्दें में जेल में था। उनका शव उसी अस्पतला के शवगृह में रखा हुआ है।
जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार घटना में घायलों में से ३ की अवस्था गंभीर है। उन सभी का सेती प्रादेशिक अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। गुरुवार को भी कारागार में झड़प हुई थी। उसी झड़प में ५ लोग घायल हुए थे।

About Author

Advertisement