कैंसर जागरूकता स्वास्थ्य चर्चा में आनंदपुर के फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों की उपस्थिति

IMG-20260205-WA0021

कोलकाता: कोलकाता प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित एक कैंसर जागरूकता स्वास्थ्य चर्चा सभा में आनंदपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार प्रारंभिक रोग-निदान से कैंसर के उपचार की संभावना और रोगियों की जीवन-गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होता है। इस कार्यक्रम में ५० से अधिक मीडिया कर्मी उपस्थित थे। इसका उद्देश्य प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और कैंसर उपचार के क्षेत्र में चिकित्सा विज्ञान की प्रगति के बारे में आम जनता को जागरूक करना था। इस सत्र में सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जो समयोचित और तथ्य-आधारित कैंसर देखभाल की बढ़ती आवश्यकता को और अधिक रेखांकित करती है।
इस चर्चा के दौरान कैंसर के प्रारंभिक चेतावनी संकेतों की पहचान, नियमित स्क्रीनिंग की भूमिका, जीवनशैली में बदलाव तथा कैंसर नियंत्रण में बहु-विषयक (मल्टी-डिसिप्लिनरी) दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न अध्ययनों से पता चलता है कि कोलकाता में कैंसर के मामलों में वृद्धि हो रही है, जिनमें प्रमुख रूप से सिर और गर्दन, स्तन, गर्भाशय ग्रीवा तथा प्रोस्टेट कैंसर शामिल हैं। इसके अलावा, पुरुषों में तंबाकू सेवन के कारण मुख और फेफड़ों का कैंसर भी व्यापक रूप से पाया जा रहा है। महिलाओं के लिए स्तन और गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर एक प्रमुख चिंता का विषय है, जो अक्सर देर से निदान और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की कमी से जुड़ा होता है।
इस सत्र का संचालन आनंदपुर के फोर्टिस अस्पताल के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की एक टीम ने किया, जिनमें डॉ. देवप्रिय मंडल (परामर्शदाता, मेडिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. सुजाता दत्त (वरिष्ठ परामर्शदाता, प्रसूति एवं स्त्री रोग), और डॉ. श्रीनिवास नारायण (निदेशक, ऑन्को-यूरोलॉजी) शामिल थे।
कार्यक्रम में फोर्टिस हेल्थकेयर की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, चीफ ऑफ स्ट्रैटेजी, ग्रुप हेड-ईएसजी, तथा जयपुर और कोलकाता की बिजनेस हेड, श्रीमती रिचा एस. देवगुप्ता ने कहा, “फोर्टिस में हम दृढ़ता से मानते हैं कि जागरूक समुदाय बेहतर स्वास्थ्य परिणामों की ओर ले जाता है। मीडिया से सीधे जुड़कर हम चिकित्सा विशेषज्ञ ज्ञान और आम जनता की समझ के बीच की दूरी को कम करना चाहते हैं, ताकि सही, समयोचित और जिम्मेदार स्वास्थ्य जानकारी हर परिवार तक पहुंच सके।”
फोर्टिस अस्पताल, आनंदपुर के फैसिलिटी डायरेक्टर आशिस मुखार्जी ने कहा, “कैंसर जागरूकता केवल जानकारी साझा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को समय पर कदम उठाने के लिए सशक्त बनाती है। कोलकाता जैसे शहर में, जहां सिर और गर्दन, स्तन तथा गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर अत्यधिक प्रचलित हैं, वहां समय पर स्क्रीनिंग, जीवनशैली में बदलाव और प्रारंभिक उपचार से अनगिनत जीवन बचाए जा सकते हैं। कोलकाता प्रेस क्लब के साथ इस तरह के सहयोग के माध्यम से हम जागरूकता बढ़ाने, भ्रांतियों को दूर करने और सही समय पर सही स्वास्थ्य संदेश सभी तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

About Author

Advertisement