कुएं में गिरे वयस्क तेंदुए को वन विभाग ने काफी कोशिशों के बाद बचाया

IMG-20250310-WA0172

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के डागापुर चाय बागान इलाके के दमराग्राम में एक वयस्क तेंदुआ एक कुएं में गिर गया। यह खबर फैलते ही आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी महानंद वन्य जीव वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि बचाए गए तेंदुओं को शुरुआती इलाज के बाद घने जंगल में छोड़ दिया जाएगा।


वहीं, तेंदुए के पकड़े जाने पर भी लोगों में दहशत का माहौल है। आशंका है कि और भी तेंदुए हो सकते है।

About Author

Advertisement