‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सबसे छोटे नायक सरवन को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

shravan-kumar-new-scaled-e1766762226416-1140x599

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के सबसे छोटे नायक सरवन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
पंजाब के फिरोजपुर जिले के १० वर्षीय सरवन ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों को पानी, दूध, चाय और लस्सी उपलब्ध कराकर साहस और सेवा भावना का परिचय दिया था। कठिन और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।
सरवन कक्षा ४ के छात्र हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के बच्चों को बहादुरी, समाज सेवा, नवाचार, खेल, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

About Author

Advertisement