एसआईआर के विरोध में ममता बनर्जी का धरना जारी

Mamata-Banerjee-on-Dharna

मतदाताओं को अधिकार से वंचित करने की साजिश का पर्दाफाश करूंगी’

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के विरोध में शुक्रवार को धरना शुरू किया।
मुख्यमंत्री कोलकाता के एस्प्लेनेड मेट्रो स्टेशन के पास मेट्रो चैनल इलाके में धरना मंच पर बैठी हैं।
भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला:
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भारत निर्वाचन आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाली मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा, “मैं बंगाली मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की भाजपा–निर्वाचन आयोग की साजिश का पर्दाफाश करूंगी।”
धरना मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जिन लोगों को मतदाता सूची में मृत बताया गया है, वे खुद धरना स्थल पर मौजूद हैं और अपने जीवित होने का प्रमाण दे रहे हैं।
‘मृत घोषित लोगों की परेड कराएंगे’:
ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार हर इलाके पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि जिन्हें मतदाता सूची में मृत घोषित किया गया है, उन्हें मंच पर लाकर दिखाया जाएगा।
उन्होंने कहा, “हम इंच-इंच पर नजर रखते हैं। जिन्हें मृत बताया गया है, हम उनकी परेड कराएंगे और उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।”
धरना मंच पर विभिन्न संगठनों की मौजूदगी:
धरना स्थल पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और संगठनों के प्रतिनिधि भी पहुंचे। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के एक अनुयायी को भी मंच से संबोधित करते देखा गया।
मुख्यमंत्री का यह विरोध प्रदर्शन राज्य में एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच हो रहा है।

About Author

Advertisement