एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय पुरुष और महिला टीम की घोषणा

IMG-20260228-WA0060

नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन २८ मार्च से ११ अप्रैल तक मंगोलिया में होने वाली एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की २० सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगी।भारत ने एक महीने तक चले गहन मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद २० सदस्यीय टीम का चयन किया है। जनवरी में राष्ट्रीय चैंपियनशिप के बाद संभावित खिलाड़ियों को पटियाला में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया गया था। चयन नीति के अनुसार, एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए चुना जाएगा। इससे महाद्वीपीय चैंपियनशिप का महत्व और बढ़ गया है।महिला टीम में स्पेन में हाल ही में बॉक्सम एलीट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली लवलीना (७५ किग्रा) नेतृत्व करेंगी। महिला टीम में स्वर्ण पदक विजेता अन्य खिलाड़ी प्रीति (५४ किग्रा), अरुंधति चौधरी (७० किग्रा), प्रिया (६० किग्रा), वर्तमान विश्व चैंपियन मीनाक्षी (४८ किग्रा) और जेस्मिन (५७ किग्रा) भी शामिल हैं। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप के फाइनल स्वर्ण पदक विजेता निकहत जरीन (५१ किग्रा), अंकुशिता बोरो (६५ किग्रा), पूजा रानी (८० किग्रा) और अल्फिया तरन्नुम अकरम खान पठान (८० किग्रा से अधिक) को भी महिला टीम में स्थान दिया गया है।पुरुष टीम में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल और बॉक्सम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता सचिन (६० किग्रा) टीम का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ आकाश (७५ किग्रा) भी हैं, जिन्होंने स्पेन में स्वर्ण पदक जीता था। अन्य पुरुष खिलाड़ी विश्वनाथ सुरेश (५० किग्रा), आदित्य प्रताप यादव (६५ किग्रा), लोकेश (८५ किग्रा), हर्ष चौधरी (९० किग्रा) और नरेन्द्र (९० किग्रा से अधिक) शामिल हैं।एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीमपुरुष:विश्वनाथ सुरेश (५० किग्रा), जदुमणि सिंह मेण्डेंगबाम (५५ किग्रा), सचिन (६० किग्रा), आदित्य प्रताप यादव (६५ किग्रा), दीपक (७० किग्रा), आकाश (७५ किग्रा), अंकुश (८० किग्रा), लोकेश (८५ किग्रा), हर्ष चौधरी (९० किग्रा), नरेन्द्र (९० किग्रा से अधिक)महिला:मिनाक्षी (४८ किग्रा), निकहत जरीन (५१ किग्रा), प्रीति (५४ किग्रा), जेस्मिन (५७ किग्रा), प्रिया (६० किग्रा), अंकुशिता बोरो (६५ किग्रा), अरुंधति चौधरी (७० किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (७५ किग्रा), पूजा रानी (८० किग्रा), अल्फिया तरन्नुम अकरम खान पठान (८० किग्रा से अधिक)

About Author

Advertisement