एपस्टीन के यौन कांड से जुड़े फाइल में अनुराग कश्यप का नाम सामेल

IMG-20260204-WA0077

मुंबई: इस समय पूरी दुनिया में ‘यौन कांड की डायरी’ कहे जा रहे एपस्टीन फाइल को लेकर जबरदस्त हलचल मची हुई है। प्रभावशाली राजनेताओं और नामी-दामी हस्तियों की विकृत और घृणित मानसिकता को उजागर करने वाले इन दस्तावेज़ों ने मानव सभ्यता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। इस कुकृत्य की फाइल में कौन नहीं है, बिल क्लिंटन से लेकर डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के राजकुमार एंड्रयू, उद्योगपति बिल गेट्स, एलन मस्क तक। इन नेताओं और प्रभावशाली चेहरों की सुसंस्कृत छवि के पीछे छिपे उनके ‘कुरूप चेहरे’ को देखकर पूरी दुनिया स्तब्ध है।
अब इसी सूची में ‘बॉलीवुड गाइ’ के तौर पर फिल्मकार अनुराग कश्यप का नाम सामने आया है। यह खबर सामने आते ही फिल्म जगत में हलचल मच गई है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। ३० जनवरी, बीते शुक्रवार को अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से एपस्टीन से जुड़े करीब ३५ लाख पन्नों की एक रिपोर्ट सार्वजनिक की गई। इसके साथ ही लगभग २,००० वीडियो और १ लाख ८० हजार तस्वीरें भी सामने लाई गई हैं, जिनमें यूरोप के धनकुबेरों और प्रभावशाली व्यक्तियों से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे दर्ज हैं।
कुछ दिन पहले ही अमेरिका में रहने वाली भारतीय निर्देशक मीरा नायर का नाम एपस्टीन फाइल से जुड़ने पर भी कई लोगों की भौंहें तन गई थीं। जानकारी के मुताबिक, यौन कांड में आरोपी घिस्लेन मैक्सवेल के घर आयोजित एक पार्टी में ‘फायर’ और ‘वॉटर’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर मीरा नायर की मौजूदगी का उल्लेख किया गया था।
अब सवाल यह है कि अनुराग कश्यप का नाम इस फाइल में कैसे जुड़ा। बताया जा रहा है कि ज्यूसेपे बार्सानी, जीनो यू और ऑर्नेला कोराज़ा जैसे व्यक्तियों के साथ एपस्टीन के बीच हुए ईमेल आदान-प्रदान में अनुराग कश्यप का जिक्र ‘बॉलीवुड के व्यक्ति’ के रूप में किया गया है। इन ईमेल्स में क्यूबा और दुनिया के अन्य हिस्सों में एपस्टीन द्वारा योजनाबद्ध यात्राओं पर चर्चा की गई थी, जिनमें अनुराग कश्यप को बौद्ध धर्म, तकनीक और चिकित्सा से जुड़े शंघाई में आयोजित एक कार्यशाला के संभावित प्रतिभागियों की सूची में शामिल बताया गया है। उसी सूची में बेन गोएर्टज़ेल, ब्रूस डेमर और डीजे स्पूकी जैसे नाम भी शामिल हैं, जिन्हें ईमेल में ‘कूल गाइ’ कहकर संबोधित किया गया है।
हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि इन ईमेल्स में नाम होने का मतलब यह नहीं है कि बॉलीवुड निर्देशक का एपस्टीन के जघन्य कृत्यों से कोई संबंध साबित होता है। यह भी उल्लेखनीय है कि इन मेल्स में कहीं भी अनुराग कश्यप और जेफरी एपस्टीन के एक साथ किसी स्थान पर मौजूद होने का कोई प्रमाण नहीं मिलता।
इसके अलावा यह भी सामने आया है कि जेम बेंडेल द्वारा आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में वर्ष २०१५ में ‘भारतीय अभिनेत्री नंदिता दास’ के वक्ता के रूप में शामिल होने का उल्लेख है, उस कार्यक्रम में जेफरी एपस्टीन को भी आमंत्रित किया गया था।

About Author

Advertisement