काठमांडू: नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के दूसरे खेल में चितवन राइनोज ने जीत हासिल की। कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को हुए खेल में चितवन ने कर्णाली याक्स को४ विकेट से पराजित किया है। कर्णाली द्वारा दिए गए १६७ रन के लक्ष्य को चितवन ने १९ ओवर में ६ विकेट खोकर पूरा कर लिया है। चितवन के लिए रवि बोपारा ने अर्धशतक की पारी खेली। उन्होंने ३६ गेंद में ३ चौके और ३ छक्का सहित ५२ रन जोड़े।
सेफ जैब ने ३८ रन जोडेÞ । ओपनर दीपक बोहरा ने ४२ रन बनाया। ओपनर डेविड मलान ६ रन में ही आउट हुए। देव खनाल २ रन में रन आउट हुए। कप्तान कुशल मल्ल ने २० रन जोड़े। कर्णाली के लिए कप्तान सोमपाल कामी ने दो तथा युनिश सिंह और युवराज खत्री ने एक–एक विकेट लिए।










