एनपीएल: कर्णाली याक्स की सहज जीत

IMG-20251122-WA0088

काठमांडू: एनपीएल के आज के पहले खेल में कर्णाली ने टॉस जीतकर लुम्बिनी को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लुम्बिनी ने १५६ रन बनाए। १५७ रन का लक्ष्य लेकर कर्णाली मैदान में उतरी। मार्क वाट के शतक के सहयोग से कर्णाली याक्स ने लुम्बिनी पर सहज जीत हासिल की।
शनिवार हुए पहले खेल में कर्णाली ने लुम्बिनी लायन्स को ९ विकेट से पराजित कर दिया है। त्रिवि क्रिकेट मैदान में लुम्बिनी द्वारा दिए गए १५७ रन के लक्ष्य को कर्णाली ने १२ ओवर २ गेंद में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य पूरा कर लिया। कर्णाली के लागि मार्क वाट ने ११४ रन की शतकीय पारी खेली। ४४ गेंद खेलते हुए उन्होंने ६ चौकों और १२ छक्कें मारे।

About Author

Advertisement