एनएच-१० पर २० माइल के पास सड़क हादसा

IMG-20260213-WA0077

दो की मौत

तीस्ता: राष्ट्रीय राजमार्ग-१० (एनएच-१०) के अंतर्गत २९ माइल के पास ‘बांदरे भिर’ क्षेत्र में आज तड़के एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन डुआर्स से सिक्किम की ओर एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। दुर्घटना सुबह लगभग ३ बजे से ५ बजे के बीच हुई होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि कार मुख्य सड़क से काफी नीचे तीस्ता नदी के किनारे जा गिरी।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। घायलों को निकालकर नजदीकी रम्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है, हालांकि तेज रफ्तार या चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

About Author

Advertisement