एचपीसीएल ने देशभर ईंधन और एलपीजी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की; अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई

HPCL_LOGO

मुंबई: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने देशभर ईंधन और एलपीजी की निरंतर आपूर्ति बनाए रखी है और ऊर्जा मांग को पूरा करने के लिए मजबूत एवं संतुलित संचालन सुनिश्चित किया है।
४ अप्रैल २०२६ को कंपनी ने ३८,९८६ किलोलीटर (३.८ करोड़ लीटर से अधिक) पेट्रोल और ६९,३५७ किलोलीटर (6.9 करोड़ लीटर से अधिक) डीज़ल की बिक्री की। इस दौरान १.९४ करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान की गई। पेट्रोल और डीज़ल का सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए ९,९५१ टैंकर रिटेल आउटलेट तक भेजे गए।
एलपीजी की आपूर्ति में भी कंपनी ने सामान्य स्तर बनाए रखा, १४,४०,००० सिलेंडर वितरित किए। फ्री ट्रेड एलपीजी के तहत ५ किग्रा के ३१,७८६ सिलेंडर और २ किग्रा के २,३८३ सिलेंडर वितरित किए गए।
ग्राहकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए रिफिल बुकिंग को डिजिटल माध्यम से आसान और सुरक्षित बनाया गया है। ग्राहक आईभीआरएस, एसएमएस, मिस्ड कॉल, एचपी पे और व्हाट्सऐप के माध्यम से बुकिंग कर सकते हैं। लगभग ९४% बुकिंग डिजिटल माध्यम से ही पूरी हो रही हैं।
एचपीसीएल ने अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए औचक निरीक्षण तेज किया है। १४ मार्च से ४ अप्रैल २०२६ निरीक्षण किए गए, ५३ सप्लायर्स के खिलाफ कार्रवाई, २० डीलरशिप निलंबित, ६५३ छापे, ४० एफआईआर दर्ज और ३,१६३ सिलेंडर जब्त किए गए।
कंपनी ने एलपीजी की आपूर्ति स्थिर रहने की पुष्टि करते हुए ग्राहकों से आवश्यकतानुसार ही बुकिंग करने और अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया है।

About Author

Advertisement