एक्सिस बैंक बना टेस्ला का प्रमुख वित्त सहयोगी

axis-bank-partners-with-tesla-to-offer-ev-financing-in-india-2026-03-05-09-38-19

नयाँ दिल्ली: भारत के निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने घोषणा की है कि वह टेस्ला के लिए प्रमुख वित्त सहयोगी बन गया है। इस व्यवस्था के माध्यम से टेस्ला के ग्राहकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप ऋण सुविधा और वाहन खरीदने का बेहतर अनुभव प्रदान किया जाएगा। यह साझेदारी पर्यावरण के अनुकूल वाहनों को अपनाने की गति बढ़ाने के लिए ग्राहक-केंद्रित और नवीन वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
यह व्यवस्था पूरे देश में लागू होगी। इसके तहत बड़े महानगरों के साथ-साथ उभरते विद्युत वाहन केंद्रों के ग्राहकों को टेस्ला की गाड़ियाँ खरीदने के लिए सरल और भरोसेमंद डिजिटल प्रक्रिया पर आधारित ऋण विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य वाहन खरीद से जुड़ी प्रारंभिक कठिनाइयों को कम करना और ग्राहकों के लिए सरल तथा सुविधाजनक पंजीकरण प्रक्रिया सुनिश्चित करना है।
प्रीमियम विद्युत वाहन ग्राहकों के लिए विशेष ऋण योजनाएँ:-
एक्सिस बैंक प्रीमियम श्रेणी के विद्युत वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए विशेष रूप से तैयार वाहन ऋण प्रदान करेगा। इन योजनाओं की प्रमुख विशेषताएँ इस प्रकार हैं:

  • प्रत्येक ग्राहक की आय-व्यय स्थिति के अनुसार अनुकूलित किस्त योजना।
  • अधिकतम १० वर्ष तक की लंबी अवधि।
  • त्वरित स्वीकृति के साथ पूरी तरह डिजिटल पंजीकरण प्रक्रिया।
    इस साझेदारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक मुनीश शारदा ने कहा, “भारत में विद्युत वाहनों का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे समय में टेस्ला के साथ यह साझेदारी हमारे लिए गर्व की बात है। इसके माध्यम से हम ग्राहकों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार नवीन ऋण समाधान उपलब्ध कराकर विश्वस्तरीय विद्युत वाहनों को आसानी से प्राप्त करने का अवसर दे रहे हैं। इससे ग्राहकों के लिए पर्यावरण के अनुकूल वाहन खरीदना और भी सरल हो जाएगा। यह पहल जिम्मेदार बैंकिंग और भविष्य के लिए तैयार वित्तीय समाधानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।”

About Author

Advertisement