इस्लामावाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामावाद में शुक्रवार हुए आत्मघाती विस्फोट के मुख्य योजनाकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस्लामावाद के तरलाई स्थित इमामबाडा के शिया मस्जिद में ३१ लोगों की आत्मघाती विस्फोट होने से मृत्यु हो गई। इस विस्फोट के मुख्य योजनाकार सहित चार लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने दी है। पत्रकार सम्मेलन द्वारा गृहमंत्री नकवी ने बताया कि घटना में संलग्न चार लोगों में से एक मुख्य योजनाकार है। गृहमंत्री नकवी ने दाबा किया है कि विस्फोट का योजनाकार आईएसआईएस से संबन्धित एक अफगानी नागरिक है। उन्होंने यह भी बताया कि आक्रमण की सम्पूर्ण योजनाएं र प्रशिक्षण अफगानिस्तान में ही किए गए है।
उन्होंने कहा कि हमने जिन्हें गिरफ्तार किया है उन्होंने अभी तक इस बात की जानकारी दी है कि आक्रमणकारियों को कैसे पाकिस्तान लाया गया और कैसे प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को ही घटना की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ले ली थी। गृहमंत्री नकवी ने अफगानिस्तान के साथ ही भारत पर भी घटना के प्रायोजक होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी संजाल को भारत आर्थिक सहयोग दे रहा है। उनके इस प्रतिक्रिया को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आरोपों को आधारहीन कहते हुए खारिज किया है।
शुक्रवार हुए विस्फोट में १७० से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।








