इराक की फुटबॉल टीम प्राइवेट विमान से मेक्सिको के लिए रवाना होगी

IMG-20260315-WA0077

बगदाद: इराक की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम फिफा वर्ल्ड कप २०२६ के इंटरकॉन्टिनेंटल प्लेऑफ में हिस्सा लेने के लिए मेक्सिको जा रही है। इराक फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अदनान दिरजल ने इसकी पुष्टि की है।
टीम की म्याच ३१ मार्च को मेक्सिको के मोंटेरे में खेली जाएगी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने इस महत्वपूर्ण मैच की तैयारी शुरू कर दी है।
मध्य-पूर्व में अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले के बाद २८ फरवरी से हवाई क्षेत्र बंद है। इसी कारण इराक की टीम प्राइवेट विमान से मेक्सिको जाएगी।
मेक्सिको ने सभी खिलाड़ियों को पहले ही वीजा जारी कर दिया है। फिफा अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने भी इस मामले में सहायता निर्देशित की है, बताया दिरजल ने।
फिफा वर्ल्ड कप २०२६ प्लेऑफ में इराक की भिड़ंत बोलिविया या सूरीनाम में से किसी एक टीम के साथ होगी। मैच की विजेता टीम को सीधे फिफा वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिलेगा।
इराक ने अंतिम बार १९८६ में फिफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।

About Author

Advertisement