नयाँ दिल्ली: देश-दुनिया के इतिहास में ३० जनवरी की तारीख एक गहरे शोक और आत्ममंथन का दिन है। इसी दिन वर्ष १९४८ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना न केवल भारत बल्कि पूरी मानवता के लिए एक अपूरणीय क्षति थी। ३० जनवरी को दुनिया आज भी ‘अहिंसा के पुजारी पर हुई हिंसा’ के रूप में याद करती है।
विडंबना यह है कि सत्य और अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर ब्रिटिश शासन को चुनौती देने वाले महात्मा गांधी स्वयं हिंसा का शिकार बने। साबरमती के संत के नाम से प्रसिद्ध गांधी ने अंतिम क्षणों में “हे राम” कहते हुए प्राण त्यागे।
मोहनदास करमचंद गांधी अपने विचारों, सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों के कारण आज भी विश्वभर में सम्मान के प्रतीक हैं। उनका जीवन और दर्शन मानवता, शांति और सह-अस्तित्व की अमर सीख देता है।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र~
१५२२ – ल्यूबेक और डेनमार्क के बीच युद्ध।
१६४१ – पुर्तगाल ने मलक्का की खाड़ी व मलाया डचों को सौंप दी।
१६४८ – स्पेन और हॉलैंड के बीच शांति समझौता हुआ।
१६४९ – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ को फ़ांसी दी गई।
१७८८ – ब्रिटेन के राजकुमार’ चार्ल्स एडवर्ड स्टुअर्ट’ की रोम में मौत हो गयी।
१७९० – लाइफबोट के तौर पर निर्मित पहली नाव का टायन नदी में परीक्षण।
१९०२ – चीन और कोरिया की स्वतंत्रता के बारे में ब्रिटेन और जापान के बीच पहली ‘आंग्ल-जापानी संधि’ पर लंदन में हस्ताक्षर हुए।
१९०३ – लॉर्ड कर्जन ने मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
१९११ – ‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।
१९१३ – ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ ने आइरिश होम रूल बिल को खारिज किया।
१९३३ – एडॉल्फ हिटलर ने आधिकारिक रूप से जर्मनी के चांसलर की कमान सम्भाली।
१९४३ – स्टालिन ग्राफ के पास सोवियत फौजों से जर्मन सेना हारी।
१९४८ – महात्मा गांधी की हत्या हुई।
१९४९ – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरूआत हुई।
१९५७ – राष्ट्र संघ ने दक्षिण अफ्रीका को अपनी नस्ल भेदी नीति पर पुनर्विचार करने के लिए कहा।
१९६४ – दक्षिण वियतनाम में सेना ने सत्ता पर कब्जा किया।
१९७१ – इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।
१९७२ – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
१९७४ – इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ़्रेंडशिप विमान’ का अपहरण हुआ।
१९७९ – रोडेशिया में नया संविधान बना, जिसमें अश्वेतों को सत्ता में भागीदारी का अधिकार मिला।
१९८८ – कंबोडिया में ‘नरोत्तम सिंहानुक’ ने इस्तीफा दिया।
१९८९ – अमेरिका ने अफ़ग़ानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
१९९१ – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर क़ब्ज़ा कर लिया। इस हमले में १२ अमेरिकी सैनिक मारे गए।
१९९७ – सैंतालिस वर्षों बाद महात्मा गांधी की अस्थियां संगम में विसर्जित।
२००१ – गुजरात में आये भूकम्प के बाद महामारी की आशंका को रोकने के लिए पुनर्वास के और उपाय। भूकम्प में मरने वालों की संख्या ३० हजार तक पहुंची।
२००३ – एरियल शेरोन ने अराफात का शांति वार्ता प्रस्ताव को ठुकराया।
२००५ – वियतनाम में बर्ड फ्लू से १२ लोग मरे।
२००५ – इराक में सम्पन्न चुनाव में ७२ प्रतिशत मतदान।
२००५ – रूस के मरात साफिन ने आस्ट्रेलियाई ओपन का पुरुष एकल खिताब जीता।
२००६ – इस्रायल ने फिलिस्तीन में हमास की जीत के कारण वित्तीय सहायता की योजना पर रोक लगाई।
२०९७ – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को १२ अरब डॉलर से अधिक में ख़रीदा।
२००८ – चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को १० साल की सजा सुनाई।
२००८ – फीजी में आये उच्च उष्ण कटिबन्धीय तूफान ने भारी तबाही मचायी।
२००९- आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुकाबले में सानिया मिर्जा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुंची।
२०१० – विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।
जन्म~
१८९० – जयशंकर प्रसाद – हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त
१९१० – सी. सुब्रह्मण्यम – भारत में हरित क्रांति के पिता।
१९१३ – अमृता शेरगिल – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार
१९२५ – कैलास सांखला – प्रसिद्ध भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
१९२७ – ओलोफ़ पाल्मे का जन्म।
१९२९ – रमेश देव – भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे।
१९५१ – प्रकाश जावड़ेकर – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
निधन~
१५३० – राणा संग्राम सिंह – मेवाड़।
१९४८ – महात्मा गांधी – भारत के राष्ट्रपिता
१९६० – नाथूराम प्रेमी – प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक।
१९६० – जे.सी. कुमारप्पा – भारत के एक अर्थशास्त्री थे।
१९६८ – माखन लाल चतुर्वेदी – हिन्दी साहित्यकार
२०१६ – के. वी. कृष्ण राव – भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख थे।










