आज का इतिहास: २१ दिसम्बर

21-december-calendar-sheet-red-260nw-327111620

२१ दिसम्बर १८९८ को विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक खोज हुई, जिसने चिकित्सा विज्ञान में नई क्रांति की नींव रखी। वैज्ञानिक दंपती मैरी क्यूरी और पियरे क्यूरी ने पिचब्लेंड नामक यूरेनियम अयस्क से एक नए रेडियोधर्मी तत्व ‘रेडियम’ को पृथक किया। इस खोज ने रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति को जन्म दिया और कैंसर जैसे गंभीर रोगों के उपचार की दिशा में नए द्वार खोले। रेडियोधर्मिता पर उनके असाधारण योगदान के लिए मैरी क्यूरी को वर्ष १९०३ और १९११ में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ:
२०१२ – दक्षिण कोरियाई गायक साई का गीत गंगनम स्टाइल यूट्यूब पर एक अरब व्यू पार करने वाला पहला वीडियो बना।
२००९ (आईआईटी) मंडी की वित्त समिति एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की पहली बैठक आयोजित हुई।
२००७ – चीन के युन्नान प्रांत के कुनमिंग में भारत और चीन के बीच पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास आरंभ हुआ।
२००२ – सुरक्षा खतरों के मद्देनज़र ब्रिटेन ने कोलंबिया की राजधानी बोगोटा स्थित अपना दूतावास बंद कर दिया।
१९९८ – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने पद से इस्तीफा दिया।
१९९१ – कज़ाख़स्तान की राजधानी अल्मा-अता में ११ पूर्व सोवियत गणराज्यों ने राष्ट्रमंडल (सीआईएस) का गठन किया।
१९८८ – २५८ यात्रियों को ले जा रहा पैन एम विमान स्कॉटलैंड के लॉकरबी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
१९७५ – मेडागास्कर में नया संविधान लागू हुआ।
१९७४ – भारत का पहला पनडुब्बी प्रशिक्षण पोत ‘आईएनएस सातवाहना’ विशाखापट्टनम में नौसेना में शामिल किया गया।
१९७१ – कुर्त वाल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र महासभा के चौथे महासचिव निर्वाचित हुए।
१९६८ – नासा का अपोलो-8 अंतरिक्ष यान फ्लोरिडा के केप कैनेडी से प्रक्षेपित हुआ। यह पहला अवसर था जब मानव पृथ्वी की कक्षा से बाहर गया।
१९६२ – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैरोल्ड मैकमिलन के बीच बहामास में महत्वपूर्ण वार्ता हुई।
१९५२ – सैफुद्दीन किचलू लेनिन शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने।
१९४९ – पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
१९३७ – वॉल्ट डिज़्नी की ऐतिहासिक एनिमेटेड फिल्म स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वार्फ्स रिलीज़ हुई।
१९२३ – नेपाल ब्रिटिश संरक्षण से मुक्त होकर पूर्णतः स्वतंत्र राष्ट्र बना।
१९१४ – पहली मूक हास्य फीचर फिल्म टिलीज़ पंक्चर्ड रोमांस अमेरिका में प्रदर्शित हुई।
१९१० – इंग्लैंड के हॉल्टन में कोयला खदान विस्फोट में 344 मजदूरों की मृत्यु हुई।
१७८४ – जॉन जे संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।
आज जन्मे प्रमुख व्यक्ति:
१९९८ – तेजस्विन शंकर, भारतीय हाई जंप खिलाड़ी
१९७४ – संजीव चतुर्वेदी, रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता
१९६६ – राजीव बजाज, बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक
१९३२ – यू. आर. अनंतमूर्ति, कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार
१९३२ – अमीन सयानी, रेडियो प्रसारण जगत के प्रख्यात उद्घोषक
१९१८ – कुर्त वाल्डहाइम, संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव
१८८१ – सुंदरलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के सामाजिक जागरणकर्ता
१५५० – मानसिंह, मुगल सम्राट अकबर के प्रमुख राजपूत सेनानायक
आज निधन हुए प्रमुख व्यक्ति:
२०२० – मोतीलाल वोरा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
२०११ – पी. के. अयंगर, प्रख्यात भारतीय परमाणु वैज्ञानिक
२००७ – तेजी बच्चन, अभिनेता अमिताभ बच्चन की माता
१९३८ – महावीर प्रसाद द्विवेदी, हिन्दी साहित्य के महान स्तंभ
१९२० – गेंदा लाल दीक्षित, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी

About Author

Advertisement