आगामी वर्ष दिल्ली में आयोजित होगी एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप

IMG-20260203-WA0196

नई दिल्ली: भारत अगले वर्ष दिल्ली में एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल) का आयोजन करेगा, जिसमें २०२८ में लॉस एंजेलेस में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए 8 कोटा स्थान शामिल होंगे। यह भारतीय शूटिंग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी क्योंकि देश पहले ही एक अन्य ओलंपिक क्वालीफायर का आयोजन कर चुका है।
एशियाई प्रतियोगिता में मिलने वाले 8 ओलंपिक कोटा स्थान आगामी वर्ष २१ से ३० अप्रैल तक दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में उपलब्ध १२ कोटा स्थानों से अतिरिक्त होंगे।
एशियाई शूटिंग महासंघ ने यह पुष्टि भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव को लिखे पत्र के माध्यम से की है। एनआरएआई के अनुसार, प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में होगा और इसकी तारीखों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।
एशियाई शूटिंग महासंघ ने पत्र में लिखा है, “हम भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को एशियाई राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप २०२७ के आयोजन के लिए बधाई देते हैं, जिसमें लॉस एंजेलेस २०२८ ओलंपिक खेलों के लिए ८ कोटा स्थान वितरित किए जाएंगे। हमें पूर्ण विश्वास है कि एनआरएआई के नेतृत्व में यह चैंपियनशिप उच्चतम मानकों के अनुरूप आयोजित होगी और सफल साबित होगी।”
एनआरएआई के महासचिव पवनकुमार ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर होगा जब भारत दो ओलंपिक कोटा प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा और इसके लिए हमें गर्व है। उन्होंने कहा, “हम नई दिल्ली के करणी सिंह रेंज में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) और राइफल एवं पिस्टल में एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन करेंगे। एशियाई चैंपियनशिप की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने हमारी प्रमुख प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित करने की क्षमता पर भरोसा जताया है।”

About Author

Advertisement