नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह को कड़ी सजा दी है। अर्शदीप पर मैच फीस का १५ प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। पेसर ने आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल १ का उल्लंघन किया था।
यह घटना भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी२० वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान हुई। आईसीसी के अनुसार, अर्शदीप ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल २.९ का उल्लंघन किया। यह नियम मैच के दौरान किसी खिलाड़ी की ओर से अनुचित या खतरनाक तरीके से गेंद या अन्य खेल सामग्री फेंकने से संबंधित है।
घटना न्यूजीलैंड की पारी के ११वें ओवर में हुई, जब अर्शदीप की गेंद से विपक्षी बल्लेबाज डेरिल मिचेल को चोट लगी। मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप ने मिचेल से मिलकर माफी भी मांगी।









