आईसीसी टी२० वर्ल्ड कप की इनामी राशि में बड़ी बढ़ोतरी

IMG-20260308-WA0052

नई दिल्ली: आईसीसी ने इस बार इनामी राशि में बड़ी बढ़ोतरी की है। टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता और कमर्शियल वैल्यू को देखते हुए आईसीसी ने कुल पुरस्कार राशि बढ़ाकर १३.५ मिलियन डॉलर (करीब १२३.७७ करोड़ रुपये) कर दी है।
यह राशि २०२४ के पिछले संस्करण की तुलना में लगभग २० प्रतिशत अधिक है। पिछले संस्करण में कुल पुरस्कार राशि ११.२५ मिलियन डॉलर (करीब १०४ करोड़ रुपये) थी।
पिछले टूर्नामेंट में विजेता रही को २.४५ मिलियन डॉलर (करीब २०.३६ करोड़ रुपये) मिले थे, जबकि उपविजेता को १.२८ मिलियन डॉलर (करीब १०.६४ करोड़ रुपये) की राशि दी गई थी।
टी२० वर्ल्ड कप की शुरुआत २००७ में हुई थी। पहले संस्करण में खिताब जीतने वाली भारतीय टीम को उस समय १.२ मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से लगभग ११ करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि मिली थी।
इस बार आईसीसी ने विजेता टीम के लिए इनामी राशि बढ़ाकर ३ मिलियन डॉलर (करीब २७.५ करोड़ रुपये) कर दी है। यानी २००७ की तुलना में विजेता टीम की इनामी राशि में करीब १५० प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
उपविजेता टीम को १.६ मिलियन डॉलर (करीब १४.६७ करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को ०.७९ मिलियन डॉलर (करीब ७.२४ करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।
इसके अलावा पांचवें से १२वें स्थान तक रहने वाली टीमों को ०.३८ मिलियन डॉलर (करीब ३.४८ करोड़ रुपये) और १३वें से २०वें स्थान तक रहने वाली टीमों को ०.२५ मिलियन डॉलर (करीब २.२९ करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी।

About Author

Advertisement