आंदोलन पर उतरे डोलगोविंद गांव के निवासी

IMG-20260130-WA0043

दिनहाटा: लंबे समय से गांव में आवागमन के लिए इस्तेमाल होने वाली सड़क को जबरन कब्जाने की कोशिश के विरोध में डोलगोविंद गांव के निवासी आंदोलन पर उतर आए हैं। दिनहाटा–१ ब्लॉक के अंतर्गत सीमावर्ती गांव गितालदह के डोलगोविंद गांव के लोगों ने गुरुवार को हरिरहाट इलाके में सड़क जाम किया।
गांव के लोगों की आवाजाही वाली सड़क को जबरन बंद करने के प्रयास के खिलाफ राज्य सड़क को अवरुद्ध किए जाने से व्यापक हलचल मच गई। उस दिन सीमावर्ती गांव के निवासियों ने करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर रखा, जिससे दैनिक यात्रियों से लेकर आम लोगों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की खबर मिलते ही गितालदह फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आश्वासन के बाद लगभग दो घंटे के बाद सड़क जाम हटा लिया गया।
आंदोलनकारी निवासियों का आरोप है कि डोलगोविंद गांव जाने वाली मुख्य सड़क को क्षेत्र के ही एक व्यक्ति द्वारा जबरन कब्जाने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति सड़क के बीचोंबीच कंक्रीट की दीवार (गार्ड वॉल) बनाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से इसी सड़क का उपयोग कर गांव में आवागमन करते आ रहे हैं। जानबूझकर सड़क को बंद करने की कोशिश के खिलाफ मजबूर होकर उन्हें सड़क जाम आंदोलन करना पड़ा।
गितालदह–१ ग्राम पंचायत के प्रधान सोनम कालोवार ने कहा, “डोलगोविंद गांव के निवासी लंबे समय से इसी पुरानी सड़क से आवागमन करते आ रहे हैं। लेकिन एक व्यक्ति उसी आवागमन वाली सड़क पर गार्ड वॉल बनाकर उसे बंद करने की कोशिश कर रहा है। इसी के विरोध में ग्रामीण आंदोलन पर उतरे। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस आई, आंदोलनकारियों से बातचीत की और पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा दिये।

About Author

Advertisement