नई दिल्ली: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार मंगलवार शाम ५ बजे समाप्त हो गया। के निर्देश अनुसार ‘साइलेंस पीरियड’ लागू कर दिया गया है।
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, १९५१ की धारा १२६(१)(बी) के तहत मतदान से 48 घंटे पहले यह अवधि लागू होती है, जिसमें किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार, टीवी-रेडियो प्रसारण, रैली या मतदाताओं को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है।
इन तीनों क्षेत्रों- (१२६ सीट), (१४० सीट) और (३० सीट) में कुल २९६ सीटों के लिए ९ अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।
असम चुनाव
असम में १२६ सीटों के लिए ७२२ उम्मीदवार मैदान में हैं। ६७ उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। इनमें केवल ५९ महिला उम्मीदवार हैं, जो कुल का लगभग ८ प्रतिशत हैं। राज्य में लगभग २.५० करोड़ मतदाता हैं।
केरल चुनाव
केरल में १४० सीटों के लिए ८९० उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। सरकार बनाने के लिए ७१ सीटों की जरूरत है। कुल मतदाता लगभग २.७१ करोड़ हैं।
पुडुचेरी चुनाव
पुडुचेरी में ३० सीटों के लिए मतदान होगा, जिनमें ५ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। यहां सरकार बनाने के लिए १६ सीटों का बहुमत आवश्यक है। कुल मतदाता लगभग ९.४४ लाख हैं।
इस बीच, और में भी चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। तमिलनाडु में २३४ सीटों और पश्चिम बंगाल में पहले चरण की १५२ सीटों के लिए २३ अप्रैल को मतदान होगा। सभी राज्यों के चुनाव परिणाम ४ मई को घोषित किए जाएंगे।










