असम: अब तक ४२ ‘पाकिस्तान समर्थक’ गिरफ्तार

IMG-20241229-WA0201

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद रविवार को कहा कि “भारतीय धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने” के आरोप में राज्य के विभिन्न हिस्सों से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही असम में अब तक गिरफ्तार किये गये लोगों की कुल संख्या ४२ पहुंच गयी है।
रविवार रात को एक पोस्ट में हिमंत ने कहा कि बारपेटा, होजई और चिरांग जिलों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय धरती पर पाकिस्तान का बचाव करने वाले गद्दारों के खिलाफ की गई कार्रवाई की ताजा जानकारी… अब तक कुल ४२ गद्दारों को जेल भेजा जा चुका है।’

About Author

Advertisement