कहा एसआईआर मुद्दे पर ममता ही बोलेंगी
सिलीगुड़ी: बिहार चुनाव के बाद एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी आज से तीन दिनों के लिए सीमांचल दौरे पर है। बिहार चुनाव में एआईएआईएम ने ५ सीटें जीती है। चुनाव जीतने के बाद एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी बिहार के दौरे पर पहुंचे है। शुक्रवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में सीमांचल इलाके में जीत के लिए बिहार के लोगों को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री के एसआईआर के विरोध और बंद की अपील के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, इस मामले पर मुख्यमंत्री ही कहेंगे, मुझे कुछ नहीं कहना है। वह चिट्ठी क्यों लिखी क्या है परेशानी वह उन्हें ही बताना होगा। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि सीमांचल की जनता ने ओवैसी पर भरोसा रखा। बाद में वे सड़क मार्ग से बिहार के लिए रवाना हो गए।








