अवैध गैस रिफिलिंग के आरोप में एक गिरफ्तार

IMG-20250308-WA0331

सिलीगुड़ी: घर में रसोई गैस की हेराफेरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति अपने घर में रसोई गैस सिलेंडर से गैस को वाणिज्यिक गैस सिलिंडर में भरकर बेचता था। सूचना मिलाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
माटीगाड़ा थाना अंतर्गत शिव मंदिर रवींद्र सरणी इलाके में रहने वाला तपन महंता लंबे समय से उस इलाके के एक घर में यह धंधा चला रहा था। शुक्रवार को माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने सादे लिबास में घर पर छापा मारा और विभिन्न उपकरणों समेत कुल १२ गैस सिलेंडर जब्त किए। घटना में आरोपी व्यापारी तपन महंत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ अवैध रूप से गैस सिलेंडर बेचने के आरोप में विशेष धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।

About Author

Advertisement