ब्यूनस आयर्स: स्थानीय फेवरेट और शीर्ष वरीय फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने बोलिविया के ह्यूगो डेलियन को ६-०, ७-६ (६) से हराकर अर्जेंटीना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। विश्व के १९ वें नंबर के खिलाड़ी सेरुंडोलो ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन किया और दूसरे सेट में ८ सेट प्वाइंट बचाते हुए ब्यूनस आयर्स लॉन टेनिस क्लब के आउटडोर क्ले कोर्ट पर १ घंटा २४ मिनट में मैच जीत लिया।
मैच जीतने के बाद २७ वर्षीय सेरुंडोलो ने कहा, “शुरुआत में मैं अपने प्रदर्शन से खुश था, लेकिन दूसरे सेट में ह्यूगो ने आक्रामक खेल दिखाया, जिससे मुझे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा।”
इस एटीपी २५० टूर्नामेंट के अगले दौर में सेरुंडोलो का सामना चेक गणराज्य के वित कोप्रिवा से होगा। कोप्रिवा ने आठवीं वरीयता प्राप्त इटली के मत्तेओ बेरेटिनी को ६-४, ६-३ से हराया।
अन्य मुकाबलों में टोमास एचेवेरी ने अर्जेंटीना के ही रोमान बुरुचागा को ७-६ (५), ६-७ (३), ६-४ से तथा चिली के अलेजांद्रो ताबिलो ने ब्राजील के तीसरे वरीय जोआओ फोन्सेका को ६-३, ३-६, ७-५ से पराजित किया।








