नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर जल्द ही अमेरिकी मुद्रा (डॉलर) पर दिखाई देंगे। यह १८६१ में डॉलर की शुरुआत के बाद पहली बार होगा जब किसी मौजूदा राष्ट्रपति के हस्ताक्षर मुद्रा पर अंकित किए जाएंगे।
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने यह फैसला देश की स्वतंत्रता की २५०वीं वर्षगांठ के अवसर पर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कदम ट्रंप के नेतृत्व और आर्थिक नीतियों को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने के लिए उठाया गया है।
इसके अलावा, ट्रंप की छवि वाले २४ कैरेट सोने के स्मारक सिक्के के डिजाइन को भी मंजूरी दी जा चुकी है।









