नई दिल्ली: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हवाई हमले में मृत्यु होने की खबर है। यह जानकारी बीबीसी न्यूज़ ने सीबीएस न्यूज़ के हवाले से दी है।
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मृत्यु की पुष्टि की है। हमले में खामेनेई समेत लगभग ४० अन्य ईरानी वरिष्ठ अधिकारियों के मारे जाने की भी सूचना है।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान पर किया गया हमला शासन व्यवस्था में परिवर्तन के उद्देश्य से था और अब ईरानी जनता के लिए बदलाव का नया अवसर उत्पन्न हुआ है।
इस बीच, अमेरिका और इज़रायल के संयुक्त हमले के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन, दोहा, दुबई और कुवैत पर मिसाइल हमले किए जाने की सूचना है। स्थिति को लेकर क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।










