अमेरिका से निर्वासित अनमोल बिश्नोई दिल्ली में गिरफ्तार

anmol-bishnoi-nia_50fa42cca614e5287f5c7d3c9e8d5e70

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई अमेरिका द्वारा ‘निर्वासित’ किए जाने के बाद बुधवार दिल्ली पहुंचे और एनआईए ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।
अनमोल बिश्नोई सलमान खान पर गोलीबारी और सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामलों में भी वांछित था। उन्हें पिछले साल नवंबर में अमेरिकी अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।
मुंबई के बांद्रा में १२ अक्टूबर २०२४ को पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े कम से कम २६ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

About Author

Advertisement