नई दिल्ली: सोमवार, ९ फ़रवरी को अमेरिका और बांग्लादेश ने पारस्परिक शुल्क (रेसिप्रोकल टैरिफ़) से जुड़े एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
बांग्लादेश की ओर से वाणिज्य सलाहकार शेख बशीरुद्दीन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान ने, जबकि अमेरिका की ओर से अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जेमीसन ग्रीयर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते पर बातचीत पिछले वर्ष अप्रैल से लगभग नौ महीने तक चली।
समझौते के तहत अमेरिका ने बांग्लादेश पर लगाए गए पारस्परिक शुल्क को घटाकर १९ प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। इससे पहले यह शुल्क ३७ प्रतिशत था, जिसे पिछले साल अगस्त में घटाकर २० प्रतिशत किया गया था।










